उन्नाव, फरवरी 7 -- सोनिक, संवाददाता। दही चौकी स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का यूट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। कक्षा छह से 12 तक के 575 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। 291 बालक एवं 284 बालिकाएं शामिल रहीं। 175 अभिभावकों ने स्कूल में उपस्थित होकर लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान स्कूल प्राचार्य केपी यादव, उपप्राचार्य संजय शर्मा, संजय गुप्ता, मुख्याध्यापक राज कुमार, रंजीत यादव, नृपेंद्र कुमार, पवन मौर्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...