चाईबासा, फरवरी 9 -- गुवा, संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्या माधवी पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही जीवन में सफलता की सच्ची आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा को भय के रूप में नहीं, बल्कि अपने ज्ञान, संस्कार और क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर मानने की प्रेरणा दी। वरीय शिक्षक सह इंचार्ज पीके आचार्या ने कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को लक्ष्य पर केंद्रित रहकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम और अनुशासन से विद्यालय की गरिमा बढ़ाई है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि ये छात्र-छात्राएं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.