मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा नजदीक आने के साथ ही छात्र सीबीएसई की काउंसिलिंग शाखा मनोदर्पण में लगातार फोन कर रहे हैं। छात्र फोन कर काउंसलर से परीक्षा से जुड़े कई सवाल पूछ रहे हैं। सीबीएसई ने इसबार विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय में पैटर्न बदला है। नये पैटर्न में बोर्ड परीक्षा में छात्र को निर्धारित सेक्शन में ही सवालों के उत्तर लिखने हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 10वीं बोर्ड परीक्षा में मिक्स उत्तर को चेक नहीं किया जायेगा। सीबीएसई के काउंसलर डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि छात्रों के लगातार फोन आ रहे हैं। यह फोन मुजफ्फरपुर और अन्य जिलों से छात्र कर रहे हैं। छात्रों के अलावा कई बार छात्रों के अभिभावक भी फोन कर रहे हैं। फोन कर छात्र पूछ रहे हैं कि नये पैटर्न में किस तरह से उत्तर लिखे जाएं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.