बगहा, मार्च 20 -- मझौलिया, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नानोसती स्थित एक हाई स्कूल में बुधवार को वार्षिक परीक्षा के दौरान छात्रा से छेड़खानी की गई। इसके बाद स्कूल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। छात्रों की छेड़खानी का छात्राओं ने कड़ा विरोध किया। इसपर छात्रों ने उन्हें जमकर पीटा। पिटाई से दो छात्राएं बेहोश हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एचएम जयमाला कुमारी ने थानाध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष तत्काल स्कूल पहुंचे। उन्होंने दो छात्रों को हिरासत में लेकर तत्काल मामले को शांत कराया। साथ ही दोनों छात्राओं को मझौलिया सीएचसी भेजा, यहां हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने दोनों को जीएमसीएच रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों छात्रों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों या छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.