कोडरमा, फरवरी 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी सह कौणिडनिया पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने कहा कि कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र- छात्राओं के लिए यह परीक्षा की घड़ी है। उन्होंने बच्चों को राय देते हुए कहा कि परीक्षा के क्रम में अक्सर बच्चे तनावग्रस्त हो जाते हैं। बच्चों को परीक्षा के दौरान इस तनाव से मुक्त रहने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने के लिए सबसे जरूरी है समय का प्रबंधन अर्थात टाइम मैनेजमेंट। कहा कि विषयों के बीच के अंतर के समय का सदुपयोग रिवीजन के लिए करें l परीक्षा के दौरान अपना अलग दिनचर्या बनाएं और उसका अनुपालन करें l पढ़ाई के दौरान हर एक घंटे के बाद ब्रेक लेना नहीं भूलें। इस ब्रेक में कम-से-कम पानी, दूध पीएं। खाने और सोने का समय निर्धारित करते समय यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.