पूर्णिया, फरवरी 21 -- धमदाहा, एक संवाददाता।मैट्रिक परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों के आसपास फोटो स्टेट दुकानों के खुले मिलने पर प्रशासन सख्त हो गया है। प्रथम पाली की परीक्षा के समय अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा में एक फोटो स्टेट दुकान खुली पाए जाने पर एसडीओ ने छापेमारी की। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने थाना अध्यक्ष धमदाहा को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। अनुमंडल कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि वार्षिक माध्यमिक सैद्धांतिक परीक्षा 2026 के तहत धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र के नौ परीक्षा केन्द्रों उच्च विद्यालय धमदाहा, आदर्श मध्य विद्यालय अमारी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुकरौन मकतब, महंत मगनी राम दास उच्च विद्यालय अमारी, बी.एन.सी. इंटर कॉलेज धमदाहा, कन्या मध्य विद्यालय अमारी, मध्य विद्यालय धमदाहा हरिजन, प्रोजेक्ट...