लखीसराय, फरवरी 4 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के बालिकाओं के इंटर परीक्षा के केन्द्र जनता कालेज की संपर्क सड़क पर भीड़ से लोगों को कठिनाई होती है। खास कर यात्रियों को कठिनाई होती है। कुछ यात्रियों ने बताया कि दियारा से इस मार्ग से बाजार जाने तथा एन एच 80 पर जाने में कठिनाई होती है। परीक्षा केन्द्र के उत्तरी भाग के मार्ग पर बेरियर लगा दिया गया है। इस कारण से दूसरे मार्ग में दूरी का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षा केन्द्र के मार्ग में आटो और बाइक के भी लगा देने से परेशानी होती है। पुलिस अवर निरीक्षक नित्यानंद कुमार ने बताया कि लोगों की भीड़ हटा दी जाती है,मगर बाद में आ जाते हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच शांति पूर्वक परीक्षा हो रही है। इस परीक्षा केंद्र पर सबसे अधिक छात्रा परीक्षार्थियों की संख्या 720 है। इन सात परीक्षा केन्द्रों पर मंगल...