जौनपुर, फरवरी 13 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोठी सभागार में गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा को लेकर तैयारी समीक्षा बैठक हुई। केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर, जोनल और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक करके जरूरी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने शासन के निर्देश के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि परीक्षा के दिन केंद्र से एक किमी दूर तक की फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने नकल विहीन परीक्षा कराने पर सख्त निर्देश दिया और कहा की नकल कराते हुए पकड़े जाने पर संस्थान और प्रबंधन दोषी परीक्षक जेल जाएंगे और गाड़ी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। कहा कि 18 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। नकल विहीन परीक्षा कराई जाए। परीक्षा में किसी तर...