गिरडीह, मार्च 4 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के एक परीक्षा केंद्र में नकल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार परीक्षा देने आई एक छात्रा पर कुछ छात्रों ने उत्तर पुस्तिका देने का दबाव बनाया। जब छात्रा ने मना किया तो उसे परेशान किया जाने लगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रा ने अपने स्वजन को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला तूल पकड़ लिया। परीक्षा केंद्र के बाहर भी टू मॉल के पास दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस झड़प में छात्रों के साथ-साथ उनके स्वजन भी शामिल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मुखिया रोबिन साव सहित कई गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी विवाद को शांत करवाने का प्रयास किया। हालांकि इस घटना स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.