दुमका, फरवरी 8 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय कें कुलपति, एग्जामिनेशन कंट्रोलर व महाविद्यालय के प्राचार्य का पुतला दहन किया। मौके पर छात्र-छात्राओं ने कुलपति, एग्जामिनेशन कंट्रोलर एवं शिकारीपाड़ा महाविद्यालय के प्राचार्य के विरुद्ध नारेबाजी भी की। छात्रों ने बताया बिना किसी सूचना के बिना शिकारीपाड़ा महाविद्यालय प्रशासन एवं शिकारीपाड़ा प्रखंड प्रशासन बिना सलाह के एग्जाम सेंटर बदल दिया गया है। एग्जामिनेशन कंट्रोल के द्वारा बिना भौगोलिक स्थिति के जांच के एग्जाम सेंटर बदल दिया गया है कि जबकि अन्य कॉलेज का सेंटर नहीं बदल गया है । बताया कि सरसाजोल प्रखंड मुख्यालय से जो लगभग 18 किलोमीटर दूर है जिस कारण छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक सभी परेशान हो चुके हैं। कहा सरसाजोल जाने के ...