प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 6 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीआईओएस ने शुक्रवार को 166 केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश के बावजूद बैठक में 29 केंद्र व्यवस्थापक किसी कारण नदारद रहे। आगामी 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा 12 मार्च तक संपन्न होगी। शुक्रवार को कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में डीआईओएस ने बताया कि विवादित कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में नहीं लगाई गई है। स्ट्रांग रूम में रखे अतिरिक्त प्रश्नपत्रों के आलमारी की एक चाबी पुलिस के पास रहेगी। परीक्षा केंद्र के भीतर बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नकल माफियाओं पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगेगा।परीक्षा केंद्र पर स्ट्रांग रूम की सुरक...