पाकुड़, फरवरी 2 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय में जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि तीन फरवरी से प्रारंभ होने वाली जैक बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी विद्यालय पूर्ण तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले का कोई भी छात्र-छात्रा परीक्षा से वंचित न रहे तथा शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की परीक्षा में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्यालयों में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एक से अधिक प्रवेश एवं निकास द्वार (बी प्लान) की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.