वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा के सुचरु संचालन के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक और आंतरिक केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई। इसमें डीएम सत्येंद्र कुमार ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र के समस्त सीसीटीवी कमरे और डीवीआर क्रियाशील रहें। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु अनिवार्य रूप से समस्त परीक्षार्थियों की जांच की जाए तथा परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं दी जाए। अधिकारियों को परीक्षा की निष्पक्षता तथा पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कटिबद्ध रहने को कहा। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, विद्युत, जल आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.