गया, फरवरी 2 -- इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में 61 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शहर में 46 हैं। गया जी शहर में सोमवार से 25 बालक व 21 बालिकाओं के सेंटर पर पहली दिन की परीक्षा हुई। भीड़-भाड़ वाले इलाके में बने केंद्रों पर दोपहर में जाम लगा। परीक्षार्थियों के अलावा अभिभावकों की मौजदूगी से केंद्र के बाहर सड़क पर भीड़ रही। ऐसे में दोपहर पहली पाली की परीक्षा की समाप्ति और दूसरी पाली में शामिल होने वालों की भीड़ से कई केंद्र के बाहर सड़क पर जाम का नजारा दिखा। केंद्रों के बाहर सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था नियंत्रित रखने के लिए कहीं भी पुलिस नजर नहीं आयी। जबकि पिछले साल 2025 की परीक्षा में जवानों की तैनाती सड़कों पर भी दिखी थी। शहर के रमना रोड स्थित राजकीय कन्या प्लस टू विद्यालय के पास सोमवार की दोपहर 12.50 बजे तो रेलमपेल भीड़ रही। दोनों पालियों की भीड़ के ...