बदायूं, फरवरी 10 -- बिल्सी। महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र प्राप्त हो गए हैं। विद्यालय प्रशासन की ओर से संबंधित छात्र-छात्राओं को सूचित किया गया है कि वे प्रत्येक कार्य दिवस में विद्यालय में उपस्थित होकर अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. रोहतास कुमार ने बताया कि प्रवेश पत्र वितरण की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...