भदोही, फरवरी 10 -- भदोही, संवाददाता। जिले में 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पेज पर अपना अनुक्रमांक (रोल नंबर) लिखना अनिवार्य कर दिया है। परिषद का पत्र आने के बाद शिक्षा विभाग ने सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिया है। कक्ष निरीक्षक अभ्यर्थियों को रोल नंबर लिखने की जानकारी देंगे ताकि किसी भी तरह की त्रुटि न हो। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 94 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 54 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण कराने के लिए प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग तैयारी में जुटा है। नकल माफियाओं पर सख्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार उत्तर प...