समस्तीपुर, फरवरी 10 -- रोसड़ा। थाना क्षेत्र के भिरहा स्थित इंटरमीडिएट आदर्श परीक्षा केंद्र मध्य विद्यालय भिरहा पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब परीक्षा केंद्र के बाहर अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक शोर-शराबा होने से परीक्षा केंद्र के आसपास तनाव का माहौल बना रहा, वहीं एसएच 88 पर यातायात भी आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा शुरू होने से पूर्व एक परीक्षार्थी छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए चली गई। करीब डेढ़ घंटे बाद परिजन छात्रा को लेकर पुन: परीक्षा केंद्र पहुंचे और उसे परीक्षा में शामिल कराने की मांग करने लगे। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर मौजूद दंडाधिकारी और केंद्राधीक्षक ने स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रारंभ हो जाने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश देने का प्रावधान न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.