पलामू, दिसम्बर 27 -- मेदिननीगर, प्रतिनिधि। नगर निगम के वार्ड-17 अंतर्गत रेड़मा छेछानी टोला निवासी रजनीकांत मिश्रा ने अपने पुत्र रोहित कुमार मिश्रा को सत्र 2024-26 के 11वीं की परीक्षा में सभी विषयों में परीक्षा में उपस्थिति के बाद भी दो विषयों की परीक्षा अनुपस्थित दिखा दिए जाने की शिकायत उपायुक्त से की है। साथ ही मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। उपायुक्त को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि रोहित कुमार, पाटन के कुंवरबांध स्थित बीएस इंटर कॉलेज का छात्र है। 11वीं इंटर विज्ञान संकाय के सभी विषयों की परीक्षा संत तुलसीदास इंटर कॉलेज रेहला में दिया था, जिसका रोल नंबर 10018 है। उसे गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा में अनुपस्थित खिलाते हुए झारखंड अधिविद्य परिषद् ने परीक्षा परिणाम प्रकाशित किया है। इससे रोहित का भविष्य अधर में लटक गया है।...