जमुई, जनवरी 22 -- झाझा, निज संवाददाता बिहार पुलिस परीक्षा के मद्देनजर स्टेशन व ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भीड़ के नियंत्रण एवं मार्गदर्शन को ले रेलवे द्वारा बुधवार को झाझा एवं जमुई रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ एवं टिकट चेकिंग स्टाफ की टुकड़ियों को तैनात किया गया था। जमुई स्टेशन पर झाझा आरपीएफ के एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में आरपीएफ जवानों तथा उधर टिकट चेकिंग दल के अलावा जमुई रेल थाना के एसएचओ मनोज कुमार देव भी दल-बल के साथ मुस्तैद थे। उक्त तैनाती व मुस्तैदी का मक्सद यह सुनिश्चित करना था कि परिक्षार्थियों की यात्रा सुगमता पूर्ण होने के साथ-साथ उनकी भीड़ की वजह से अन्य यात्रियों को भी कोई असुविधा नहीं हो। उधर, दानापुर मंडल के पीआरओ के दावों के अनुसार दानापुर डिवीजन सदैव अपने यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखता है और विशेष अवसरो...