बरेली, जून 30 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सोमवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की मुख्य परीक्षा हुई। दोपहर को परीक्षा छूटने के बाद जंक्शन पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेनों पर चढ़ने को लेकर मारामारी के हालात नजर आये। भीड़ को देखकर आरपीएफ-जीआरपी सुरक्षा कर्मियों के हाथ पांव फूल गये। आनन -फानन में प्लेटफार्मों, टिकट विंडो और सहयोग केंद्र पर सुरक्षा कर्मी बढ़ाए गए। एनाउंसमेंट करके भीड़ को सुरक्षित सफर करने की सलाह दी गई। बरेली में 28 केंद्रों पर 13 हजार से अधिक परीक्षार्थियों को आना था। काफी परीक्षार्थी नहीं आये। दोपहर को 12 बजे परीक्षा छूटी। इसके बाद अभ्यर्थियों भीड़ जंक्शन पर पहुंचने लगी। एक बजे तक एक नंबर प्लेटफार्म और टिकट विंडो आरक्षण बिल्डिंग में पैर रखने को जगह नहीं थी। एक और दो नंबर प्लेटफार्म पर फुल थे। सिटी स्टेशन और इज्ज्तनगर...