कानपुर, जनवरी 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्टेनोग्राफर परीक्षा समाप्त होने के बाद मंगलवार दोपहर परक्षिार्थियों की भीड़ सेंट्रल स्टेशन पहुंची। प्लेटफॉर्म नंबर छह औऱ सात पर जैसे ही जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस और गोरखपुर पनवेल आकर रुकी, वैसे ही परीक्षार्थियों के रेले को जिस कोच का दरवाजा खुला मिला, चढ़ गया। हालत यह थी कि एसी कूपों तक में भीड़ घुस गई। यात्रियों के हो-हल्ला पर आरपीएफ, जीआरपी ने मोर्चा संभाल भीड़ को नियंत्रित किया। छात्रों को लाइन लगवाकर ट्रेनों से रवाना किया गया। करीब दो घंटे बाद लगभग सभी छात्रों की सकुशल रवानगी के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। परीक्षा शहर के 23 केंद्रों पर एक पारी में हुई। इसमें 10489 परीक्षार्थी शामिल हुए। मंगलवार सुबह छह बजे से परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया। इसे देखते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.