रामपुर, फरवरी 22 -- रामपुर/कांठ। कांठ के डीएसएम डिग्री कालेज में सिख छात्र को कृपाण लेकर परीक्षा देने से रोके जाने का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। राज्यमंत्री बलदेव औलख के नेतृत्व में सिखों के अलग-अलग जनपदों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। राज्यमंत्री औलख ने बताया कि अब सिख छात्रों को उनके धार्मिक प्रतीक(पंच ककार) ले जाने से किसी भी परीक्षा में नहीं रोका जाएगा, इस संबंध में मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दे दिया है, जल्द ही शासनादेश जारी हो जाएगा। मालूम हो कि पिछले दिनों डीएसएम डिग्री कॉलेज कांठ में अमृतधारी सिख छात्र जपन सिंह पुत्र अमरीक सिंह के कृपाण सहित परीक्षा देने के मामले ने क्षेत्र में बहुत जोर पकड़ा था हालांकि बाद में यह मामला सुलझ गया था। इसी तरह कासगंज में भी यह मुद्दा उठा था। लिहाजा, कांठ समेत कई गुरुद्वारों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.