गोरखपुर, मई 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और सम्बद्ध महाविद्यालयों में जारी सम सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षाओं के बीच कई तिथियों पर होने वाली परीक्षाओं की तिथि में संशोधन किया गया है। डीडीयू प्रशासन ने सम्बंधित परीक्षाओं के लिए नई तिथियां भी घोषित कर दी है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कारण इन परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। डीडीयू के परीक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 4, 14 और 15 मई को आयोजित सम सेमेस्टर की सभी परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया गया है। चार मई को होने वाली परीक्षाएं अब पूर्व निर्धारित समय पर 11 मई को होंगी। इसी तरह 14 मई की परीक्षाएं 3 जून को और 15 मई को होने वाली परीक्षाएं अब 4 जून को होंगी। इसी तरह 21 मई को दोपहर 1 से 4 बजे तक होने वाली परीक्षाएं अब 28 मई को हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.