बलरामपुर, दिसम्बर 31 -- बलरामपुर,संवाददाता। बरहवा रेंज के बेला कौआ गांव के किसान पर झपट्टा मारने के दौरान खेत में लगे जाल में फंसा तेंदुआ परीक्षण में पूरी तरह से स्वस्थ पाया गया है। नाखून व दांत पूरी तरह से सुरक्षित होने की वजह से उसे दोबारा जंगल में छोड़ दिया गया है। हालाकि सुरक्षा के मद्देनजर तेंदुए को दूसरे जंगल में आजाद किया गया है। जबकि गन्ने में छिपे दूसरे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर संभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया है। तेंदुए के लगातार मूवमेंट को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। वन कर्मियों की टीम प्रभावित क्षेत्र में कांबिंग कर रही है। पंपलेट बांटकर ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है। सोहेलवा सेंचुरी के तीन रेंजों के आसपास इन दिनों तेंदुए की आमद बढ़ी है। रेंज के बाहर अक्सर तेंदुआ शिकार की तलाश में विचरण ...