बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- बखरी, निज संवाददाता। प्रखंड के परिहारा पंचायत में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला परिषद योजना से स्वीकृत उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर रविवार देर संध्या राज्य सरकार के गन्ना मंत्री संजय पासवान ने विधिवत भूमि पूजन किया। इस उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 61 लाख 22 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। इससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में गन्ना मंत्री श्री पासवान ने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से परिहारा पंचायत एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और समय पर स्वास्थ...