सीतामढ़ी, मई 21 -- सीतामढ़ी। भारत में 2026 में परिसीमन होना है। परिसीमन का उद्देश्य राज्यों के लोक सभा और विधान सभा सीटों की संख्या को आबादी के अनुसार निर्धारण करना है। अभी तक देश में प्रत्येक दशक के हिसाब से बढ़ते जनसंख्या के आधार पर 1951, 1961, 1971 में परिसीमन कर लोकसभा की सीटों को निर्धारित किया गया है। किंतु 1976 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने परिसीमन को 25 वर्षों तक फ्रिज कर दिया। उक्त बातें शहर के डुमरा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि देश में आपातकाल लागू था इसी का फायदा उठाकर 42वें संविधान संशोधन के जरिए परिसीमन को फ्रिज किया गया। पुनः यह रोक 25 वर्ष तक बढ़ा दी गई। इस व्यवस्था की वजह से बिहार सहित उत्तर भारत के राज्यों को लोकसभा सीटों के मामले में बहुत न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.