सुपौल, मई 20 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव ने संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार विषय पर की चर्चा 25 मई को रोहतास में संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली का होगा आयोजन सुपौल, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव लोकेश रंजन सिंह सोमवार को सुपौल पहुंचे। उन्होंने अतिथि गृह में संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार विषय पर एक प्रेस सम्मेलन को संबोधित किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव ने परिसीमन प्रक्रिया की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, वर्तमान स्थिति और बिहार के साथ हुए अन्याय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 82 के आलोक में प्रत्येक जनगणना के बाद परिसीमन आयोग का गठन कर लोकसभा सीटों का फिर से निर्धारण करने का अधिकार दिया है। अनुच्छेद 170 राज्यों की विधानसभा सीटों के निर्धारण का अधिकार देता है। देश में अब तक ...