छपरा, अगस्त 11 -- नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव ने डीएम से मांगा प्रस्ताव छपरा, एक संवाददाता। छपरा नगर निगम के परिसीमन के बाद अब संभावित चार अंचलों का गठन किया जाएगा। अंचल गठन के बाद वहां दफ्तर बनाए जाएंगे। कार्यपालक पदाधिकारी, जेई, सफाई कर्मी समेत जनहित से जुड़ी सभी तरह की सुविधाएं अंचल से ही वार्ड के लोगों को मिलेगी। हालांकि बोर्ड, सशक्त अस्थाई समिति की बैठक निगम के सभागार में होगी। पटना की तर्ज पर सारण समेत अन्य जिलों में भी गठन किया जाएगा। नगर विकास और आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने पत्र प्रेषित कर सारण के डीएम से इसका प्रस्ताव मांगा है। इसमें बताया है कि बिहार नगरपालिका अधिनियम (यथा संशोधित), 2007 की धारा 3 में अवधारित जनसंख्या के आधार पर नगर निकायों को तीन श्रेणियों में विभक्त किया गया है। वृहतर शहरी क्षेत्र (नगर निगम), जनसं...