कौशाम्बी, फरवरी 24 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा परिसर चलो अभियान फेज-3 अंतर्गत जिले के विभिन्न महाविद्यालय और तकनीकी संस्थानों का अवलोकन किया। इस दौरान नियमित छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय की व्यवस्थाओं की पोल खोली गई। मंगलवार को परिसर चलो अभियान के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदस्यों की टीम टेवां स्थित राजकीय आईटीआई पहुंची और छात्रों-शिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान लैब एवं टीटीएल वर्कशॉप का अवलोकन किया एवं रोबोटिक एवं (इंडस्ट्रियल इंटरनेट आफ थिंक) के उपकरणों के बारे में जानकारी ली। टेवां के विमला रानी भार्गव महाविद्यालय का सर्वेक्षण करने पर महाविद्यालय में बहुत सी खामियां दिखाई दी। इसमें दिव्यांग छात्रों के लिए रैंप, स्पर्श पथ, शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं मिली। कुछ शौचायलयों की हालत बद से बद्तर नजर आई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.