अलीगढ़, मई 16 -- फोटो... बच्चों को कंठस्थ कराया हनुमान चालीसा पाठ अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा ने चार दिवसीय बाल संस्कार दिवस का आयोजन पाठशाला नंबर 14 विष्णुपुरी में शुरु किया। बच्चों को हनुमान चालीसा के महत्व के साथ भगवान राम और कृष्ण की जानकारी दी गई। शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय समेत सभी पदाधिकारियों ने भारत माता और विवेकानंद को माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। सभी ने वंदेमातरम और राष्ट्र गान गाया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र से की गई। अध्यक्ष शशि शर्मा व पदाधिकारियों ने अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय का पटका पहना कर स्वागत किया। रत्नेश शाह ने सभी बच्चों को दैनिक शिष्टाचार के बारे में बताया। डॉ. इंदु अग्रवाल ने हनुमान चालीसा का महत्व बताया साथ ही उसे बच्चों को कंठस्थ भी कराया। ज्योति मित्तल ने आ...