मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा नेता पुरुषोत्तमलाल पोद्दार की 70 वर्षीय पत्नी संपत्ति देवी पोद्दार का मंगलवार अहले सुबह निधन हो गया। वह एक माह से बीमार चल रही थीं। वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री, पौत्र, प्रपौत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। पुरुषोत्तमलाल पोद्दार ने बताया कि शाम में सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, अजय चौहान, श्याम सुन्दर भीमसेरिया, प्रमोद कुमार जाजोदिया, सज्जन शर्मा, रवि मोटानी, अरुण कुमार, रवि कहनानी, संजय पोद्दार, मोतीलाल छापड़िया, पवन कुमार बंका, गरीबनाथ बंका, राजीव केजरीवाल ने उनके निधन पर शोक जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.