संभल, जून 25 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के बैनर तले शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों समेत किसानों ने परिषदीय विद्यालयों को मर्ज करने का विरोध जताया। मंगलवार को पदाधिकारियों संग किसानों ने बीएसए दफ्तर पहुंचकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा को संबोधित ज्ञापन बीएसए अलका शर्मा को सौंपकर विद्यालय मर्ज न किए जाने की मांग की। मंगलवार को भाकियू के प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में जिले के शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व किसान खासी संख्या में बीएसए दफ्तर पहुंचे और ग्रामीण अंचलों के परिषदीय विद्यालयों को एक-दूसरे में मर्ज न किए जाने की मांग को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश प्रमुख महासचिव ने कहा कि जिन परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या कम है उनको निकट के स्कूलों में समायोजित करने को सूची तैयार की जा रही है, जो कि पूरी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.