मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- शाहपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय शोरो नंबर-2 में वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान ग्रामीण अंचल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनमोहक प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा दिखाई। बीएसए व शिक्षकों ने बच्चों की प्रतिभा देख तालियां बजाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में बीएसए संदीप कुमार, उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष उषा चौहान, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष बालेंद्र कुमार, रंजना मौर्य, इंदरपाल, रोहित बालियान ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक समरसता और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। नृत्य, गीत, नाटक और कविताओं ने उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया। मुख्य अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.