चंदौली, नवम्बर 18 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय पुरैनी में मंगलवार को रेजांगला शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों को 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के बारे में जानकारी दी गई। वहीं युद्ध में शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संजय यादव ने रेजांगला में हुए युद्ध के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर 1962 में आज ही दिन कुमाऊं रेजीमेंट के चार्ली कंपनी जिसका एक नाम अहीर कंपनी भी था। जिसमें कुल 123 सैनिक थे। जिसका नेतृत्व मेजर शैतान सिंह भाटी कर रहे थे। इस कंपनी द्वारा 18 नवंबर 1962 को लद्दाख के चुशूल सेक्टर में स्थित रेजांगला में जो युद्ध भारत चीन हुआ उसे युद्ध को दुनिया के महानतम युद्ध में से एक माना जाता है। इस युद्ध में चीनी सैनिकों की संख्या भ...