बस्ती, फरवरी 7 -- छावनी। विक्रमजोत विकास खंड स्थित परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे गुरुवार को शैक्षिक भ्रमण बलरामपुर चीनी मिल का दौरा किया। इस टीम में 95 छात्र शामिल रहे। यह आयोजन राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत किया गया। बीईओ विक्रमजोत ममता सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में शामिल बच्चों को औद्योगिक इकाई का भ्रमण करना था। इसके तहत बलरामपुर चीनी मिल का भ्रमण कराया गया। यहां पर चीनी का उत्पादन, गन्ने के कचरे से खेतों में प्रयोग होने वाली खाद और बिजली कैसे बनाई जा रही है, इसकी जानकारी लिया। बच्चों को पता चला कि इस मिल से उत्पादित बिजली का हिस्सा सरकार को दिया जाता है। इस मौके पर एआरपी जितेंद्र कुमार, आनंद सिंह, मिनाक्षी, प्रियंका, पवन गौड़, नंदलाल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...