बांदा, दिसम्बर 22 -- बांदा। ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़ोखरखुर्द के बच्चों ने शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता में चयनित बच्चों के साथ शिक्षकों ने उन्हें बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का भ्रमण कराया। कृषि विवि में बच्चों को विभिन्न प्रकार के लैब दिखाए गए। परिषदीय विद्यालय के बच्चों को एक-एक बैग जिसमें लंच पैकेट, पेन, प्रैक्टिकल बुक, स्नेक्स, पानी की बोतल दी गई। खंड शिक्षाधिकारी किशन कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी को शिक्षकों के मार्गदर्शन में जानकारी देते हुए भ्रमण कराया गया है। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक, शिक्षिकाएं, एआरपी, कामता प्रसाद, संजीव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...