पीलीभीत, मई 15 -- मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल रम्पुरिया खरगपुर के स्कूल की जमीन से अवैध कब्जा बुधवार को न्यूरिया पुलिस की मौजूदगी में खंड शिक्षा अधिकारी और नायब तहसीलदार ने हटवा दिया है। प्राइमरी स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा कर प्रयोग में लाने की शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से हुई। जिस पर बीएसए अमित कुमार सिंह ने एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता को स्कूल की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के लिए पत्र लिखा। एसडीएम ने नायब तहसीलदार प्रखर, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, न्यूरिया थाने के उप निरीक्षक सुनील कुमार को मौके पर भेजा। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गांव के ही मुकेश विश्वास ने स्कूल की जमीन पर काफी दिनों से कब्जा कर रखा था। इस मामले की शिकायत स्कूल के प्रधानाध्यापक की ओर से मिली थी। अवैध कब्जा होने से स्कूल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.