भदोही, फरवरी 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में करीब 40 हजार बच्चों के नामांकन का लक्ष्य निर्धारित हो गया है। लक्ष्य के सापेक्ष बच्चों का दाखिला कराने का प्रयास जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 को लेकर परिषदीय स्कूलों में पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परिषदीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए करीब 40 हजार बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने अभी से तैयारियां तेज कर दी है। विभाग की ओर से समस्त बीईओ, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बेसिक शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.