फिरोजाबाद, नवम्बर 28 -- परिषदीय स्कूलों में अब कक्षा एक से आठवीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू होगीं। इसके लिए परियोजना कार्यालय ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। जबकि 13 दिसंबर को होने वाली परीक्षाएं 16 दिसंबर को होंगी। इस संबंध में बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दे दिए हैं। परियोजना कार्यालय ने विगत दिनों 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक परीक्षा कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन एसआईआर अभियान चलने के कारण अब बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके तहत 10 दिसंबर से 16 दिसंबर तक परीक्षाएं कराई जाएंगी। इनमें 13 दिसंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा होगी, इसलिए इस दिन होने वाली कक्षा पांचवीं के छात्रों की प्रथम पाली में गणित एवं दूसरी पाली में कला, संगीत विषय की परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.