बदायूं, सितम्बर 25 -- बदायूं। जिले के परिषदीय स्कूलों एवं बा स्कूलों में केक काटकर मीना का जन्म दिवस मनाया गया। इसके साथ ही मिशन शक्ति के पांचवे चरण की गतिविधियां भी आयोजित की गई। जिसमें बालिकाओं को निडर बनाने की फिल्म दिखाकर उस पर चर्चा की। विद्यालय की मीना मंच की सुगमकर्ता ने धूमधाम के साथ मीना मंच का जन्म दिवस मनाया। बालिकाओं को प्रेरक कहानियां आत्मरक्षा प्रशिक्षण ,ख्याति प्राप्त महिलाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें अपने कर्तव्य एवं अधिकारों के लिए प्रेरित किया गया। बालिकाओं द्वारा कहानी कविता एवं विभिन्न गतिविधियों का मंचन कर आम जनमानस को जागरूक करने का भी संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.