चंदौली, फरवरी 14 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र शहाबगंज पर शनिवार को 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ दिनेश सिंह और ग्राम प्रधान रामजीत साहनी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के तैलचित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने शिक्षा विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं व निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा की। समारोह में विकासखंड के प्रत्येक न्याय पंचायत से आंगनवाड़ी, बाल वाटिका एवं कक्षा एक व दो से चयनित पांच-पांच मेधावी छात्रों को स्टेशनरी किट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश सिंह ने कहा कि बच्चे कच्चे मिट्टी के घड़े के समान है उनको जिस रूप में परिवर्तित किया जायेगा, उसी तरह बन जायेगें। इसकी जिम्मेदारी हमारे शिक्षकों...