मैनपुरी, मार्च 18 -- बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। बीते दिसंबर माह और फरवरी माह में हुए आकलन में जिले के 566 विद्यालय निपुण घोषित हुए हैं। जबकि वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 215 विद्यालय निपुण घोषिण हुए थे। निपुण घोषित होने वाले प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों को बीएसए दीपिका गुप्ता ने बधाई दी है। निपुण भारत मिशन के तहत जिले में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों का परख ऐप के माध्यम से निपुण लक्ष्य लर्निंग आउटकम पर आधारित आकलन डायट के प्रशिक्षुओं द्वारा किया गया था। प्रथम चरण में दिसंबर 2024 में 398 विद्यालयों, फरवरी 2025 में 299 विद्यालयों का डायट प्रशिक्षुओं ने आकलन किया। इस निपुण आकलन परीक्षा में कक्षा एक से तीन तक के छात्रों को हिन्दी और गणित के 12 प्रश्न, कक्षा 4 व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.