बरेली, जनवरी 21 -- बरेली। जिले में संचालित 2486 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 280496 छात्र-छात्राओं की द्वितीय सत्रीय परीक्षा 24 से 31 जनवरी तक कराने के निर्देश बीएसए डॉ. विनीता ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व विद्यालयों को दिए हैं। बीएसए ने जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि परीक्षा कक्षा वार मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार प्रश्नपत्रों के माध्यम से विद्यालय स्तर पर सम्पन्न कराई जाएगी। मूल्यांकन कक्षा/विषय अध्यापक द्वारा किया जाएगा और अभिलेख सुरक्षित रखे जाएंगे। परीक्षा का खर्च विद्यालय की कम्पोजिट ग्रांट से वहन किया जाएगा। परिणाम साझा करने के लिए अभिभावकों को बुलाया जाएगा। जिन छात्रों का अधिगम स्तर अपेक्षित नहीं होगा, उनके लिए विशेष अभ्यास और पुनरावृत्ति सुनिश्चित की जाएगी। प्रधानाध्यापक और शिक्षक परीक्षा के सम्पूर्ण क्रियान्वयन के लिए जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.