बागपत, जनवरी 11 -- परिषदीय विद्यालयों मे दूसरे सत्र की परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो गया है। विद्यालयों में निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर कक्षावार मासिक पाठ्यक्रम के विभाजन के अनुसार दिसंबर तक पूर्ण कराए गए पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्नपत्र तैयार कराकर परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। विद्यालयों में 26 जनवरी से 31 जनवरी तक परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा का मूल्यांकन कक्षा अध्यापक या विषय अध्यापक द्वारा कराया जाएगा। सत्रीय परीक्षा एवं मूल्यांकन के अभिलेख विद्यालय स्तर पर ही सुरक्षित रखे जाएगे। परीक्षा के उपरांत अभिभावकों को विद्यालय में आमंत्रित कर बच्चों की प्रगति साझा की जाएगी। शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने की और से निर्धारित कार्यक्रम के परीक्षा कराने के निर्देश दिए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...