मऊ, दिसम्बर 11 -- मऊ,संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के तहत जनपद में संचालित कुल 1208 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा बुधवार से शुरू हुई। पहले दिन प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने मौखिक परीक्षा दी, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रथम पाली में बालकों ने बेसिक क्राफ्ट एंव बालिकाओं ने गृहशिल्प और द्वितीय पाली में खेल और स्वास्थ्य की परीक्षा करायी गयी। नकल विहीन परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय ने भ्रमण कर जायजा लिया, तो वहीं खंड शिक्षाधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आए। जनपद में 1208 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 1.30 लाख बच्चे नामांकित हैं। अर्द्धवार्षिक परीक्षा को लेकर एक हफ्ता पहले से ही तैयारी चल रही थी। बुधवार को निर...