पीलीभीत, फरवरी 25 -- बीसलपुर। डायट में ऑडिटोरियम में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपशिक्षा निदेशक ने आवश्यक निर्देश दिए तथा कई बिन्दुओं पर चर्चा की। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के ऑडिटोरियम में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का प्रारंभ पूर्व निर्धारित एजेंडा बिंदुओं यथा- निपुण आकलन, निपुण प्लस ऐप, निपुण लक्ष्य ऐप, इको क्लब, एआरपी चयन की स्थिति, आईसीटी लैब एवं प्रशिक्षण इत्यादि विभागीय कार्यक्रम पर डायट प्राचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी, डायट प्रवक्ता, एसआर, जिला समन्वयक तथा एआरपी द्वारा विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित समस्याओं का क्रमागत समाधान एवं तद्संबंधी दिशा निर्देश प्राचार्य दरवेश कुमार द्वारा दिया गया। प्राचार्य महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के 1173 विद्या...