लोहरदगा, जनवरी 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, लोहरदगा में 12वीं विज्ञान और कला संकाय के छात्र-छात्राओं और अंग्रेजी आचार्य सत्यम सतलज के सम्मान में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल ने छात्रों को विद्या भारती के आदर्शों को अपनाने और आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वह परिश्रम कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। देश की सेवा में योगदान दें। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, ओंकार और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया गया। मंच संचालन नुसरत जहां ने किया। कालेज के प्राचार्य सुनील कुमार सिंह ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि अंतिम क्षणों में भी कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्जव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.