बाराबंकी, मई 2 -- फतेहपुर। अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर नगर के एलिया मांटेसरी स्कूल में समारोह आयोजित कर छात्र छात्राओं ने श्रम के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। यहां प्रहसन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षाविद हसन जहीर ने कहा कि परिश्रम से मंजिल अवश्य मिलती है। परिश्रम करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। हम सभी को मजदूर व परिश्रम के पेशे से जुड़े हर व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए। कहा, हमें रास्ता दिखाने वाले महापुरुषों ने मजदूर का पसीना सूखने से पहले उसे मजदूरी मिल जाने की नसीहत दी है। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रौशन काजमी ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने मजदूरों के समर्थन में स्लोगन लिखे प्ले कार्ड्स लेकर उनके प्रति अपना सम्मान प्रदर्शित किया। बताया कि घर बनाने से लेकर अन्य कार्यों में लगे मजदूरों से उनका हक मारने वाले लोग अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.