हरदोई, नवम्बर 18 -- संडीला, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव ने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में किसान नेता रफीक लम्बू को संगठन का उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। अपनी नियुक्ति पर रफीक लम्बू ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए वे राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए गौरव और प्रेरणा दोनों है। संगठन के विस्तार, मजबूती और जनहित के कार्यों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। लखनऊ से वापस लौटते समय विभिन्न स्थानों पर हुए भव्य स्वागत के प्रति भी उन्होंने कृतज्ञता व्यक्त की। ठाकुर सत्येंद्र सिंह, निज़ाम गाज़ी, शिव प्रकाश, सिराज अंसारी, लाखन सिंह चौहान, इशरत अली, आबिद अली, उत्तम यादव, चाँद मियां, इंतिजार, राम देवी, वसी...