रामपुर, मार्च 16 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र में होली के पर्व पर घर में विवाद होने पर एक युवक रेलवे लाइन पर पहुंच गया। युवक को रेलवे लाइन पर बैठा देख राहागीर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को आत्महत्या करने से बचाया और परिजनों के सुपुर्द किया। शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा गांव निवासी सावन पुत्र सीताराम का घरवालों से विवाद हो गया। विवाद होने के बाद युवक सावन आत्महत्या करने के लिए रेलवे लाइन पर चला गया। वह वहां बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इस बीच किसी ने युवक के रेलवे ट्रैक पर बैठे होने की सूचना पुलिस को दे दी। धमोरा चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र और दीपक ढाका मौके पर पहुंचे। इस दौरान युवक को ट्रैक से हटाकर समझाया। बाद में धमोरा पुलिस ने उसको घर वालों के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी ने बताया कि युवक परिवार से विवाद होने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.